Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

कब्रिस्तान की भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Manjhanpur, Kaushambi | Jul 10, 2025

MORE NEWS

रिश्तेदारी में युवक की पिटाई के बाद मौत, पुलिस जांच में जुटी,सुनिए पीड़ित भाई की जुबानी!

मंझनपुर, कौशांबी। थाना मंझनपुर क्षेत्र के ओसा निवासी एक युवक की रिश्तेदारी में कथित मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार ओसा निवासी गुरु प्रसाद ने सूचना दी कि उनका छोटा भाई रिश्तेदारी में गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

#Kaushambi #Manjhanpur #Osa #CrimeNews #Police DainikJagran BreakingNews

रिश्तेदारी में युवक की पिटाई के बाद मौत, पुलिस जांच में जुटी,सुनिए पीड़ित भाई की जुबानी! मंझनपुर, कौशांबी। थाना मंझनपुर क्षेत्र के ओसा निवासी एक युवक की रिश्तेदारी में कथित मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार ओसा निवासी गुरु प्रसाद ने सूचना दी कि उनका छोटा भाई रिश्तेदारी में गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #Kaushambi #Manjhanpur #Osa #CrimeNews #Police DainikJagran BreakingNews

Manjhanpur, Kaushambi | Jul 10, 2026

Manjhanpur, Kaushambi | Jul 10, 2026

चायल तहसील में बढ़ते जमीनी विवादों से बढ़ी चिंता, कार्रवाई पर उठे सवाल; एसडीएम को हटाने की मांग तेज

मारपीट, कब्जे, मकान गिराने और शिकायतों के निस्तारण में देरी के आरोप; प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

अखिर कौन सी ऐसी ताकत है, जिससे जिम्मेदार योगी राज में भी उन्हें नहीं है! किसी का डर , जमकर मनमानी!किस दिन का अधिकारियों को इंतजार

तहसील प्रशासन छोड़ अब कौशांबी के जिला अधिकारी पर न्याय की उम्मीद पर ग्रामीण की आंखे टिकी!

जल्द होगा तहसील के SDM और उनकी टीम को हटाने को लेकर प्रदर्शन सूत्र, जमकर लोगों में भारी नाराजगी!

एक बड़े नेता का SDM पर हाथ,,सूत्रो से मिली जानकारी, पुष्टि नहीं, तभी उन्हें नहीं है किसी का डर

कौशांबी। चायल तहसील क्षेत्र में जमीनी विवादों के लगातार सामने आ रहे मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग गांवों से भूमि कब्जा, मारपीट, मकान गिराने और शिकायतों के समय पर निस्तारण न होने के आरोप लग रहे हैं। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है।

चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के पूरब थोक में कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश में कई लोग घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देकर फरार हो गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मंजू देवी, रीता, विमला देवी समेत कई ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर वे चायल तहसील पहुंचे, लेकिन सुबह से शाम तक इंतजार करने के बावजूद एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी।

इसी क्रम में चायल निवासी दिनेश साहू ने आरोप लगाया कि तिल्हापुर मोड़ स्थित उनका मकान कुछ दबंगों ने रात में गिरा दिया। वहीं बलीपुर टाटा गांव में भी जमीन विवाद को लेकर बहस का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद लोगों के बीच यह चर्चा है कि जमीनी विवादों के प्रभावी निस्तारण में प्रशासन अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा पा रहा है। कुछ लोगों द्वारा एसडीएम चायल को हटाने की मांग भी उठाई जा रही है और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की अपील की जा रही है।

हालांकि, एसडीएम चायल अथवा प्रशासन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस एवं प्रशासन स्तर पर जांच जारी है। @up

चायल तहसील में बढ़ते जमीनी विवादों से बढ़ी चिंता, कार्रवाई पर उठे सवाल; एसडीएम को हटाने की मांग तेज मारपीट, कब्जे, मकान गिराने और शिकायतों के निस्तारण में देरी के आरोप; प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग अखिर कौन सी ऐसी ताकत है, जिससे जिम्मेदार योगी राज में भी उन्हें नहीं है! किसी का डर , जमकर मनमानी!किस दिन का अधिकारियों को इंतजार तहसील प्रशासन छोड़ अब कौशांबी के जिला अधिकारी पर न्याय की उम्मीद पर ग्रामीण की आंखे टिकी! जल्द होगा तहसील के SDM और उनकी टीम को हटाने को लेकर प्रदर्शन सूत्र, जमकर लोगों में भारी नाराजगी! एक बड़े नेता का SDM पर हाथ,,सूत्रो से मिली जानकारी, पुष्टि नहीं, तभी उन्हें नहीं है किसी का डर कौशांबी। चायल तहसील क्षेत्र में जमीनी विवादों के लगातार सामने आ रहे मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग गांवों से भूमि कब्जा, मारपीट, मकान गिराने और शिकायतों के समय पर निस्तारण न होने के आरोप लग रहे हैं। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है। चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के पूरब थोक में कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश में कई लोग घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देकर फरार हो गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मंजू देवी, रीता, विमला देवी समेत कई ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर वे चायल तहसील पहुंचे, लेकिन सुबह से शाम तक इंतजार करने के बावजूद एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। इसी क्रम में चायल निवासी दिनेश साहू ने आरोप लगाया कि तिल्हापुर मोड़ स्थित उनका मकान कुछ दबंगों ने रात में गिरा दिया। वहीं बलीपुर टाटा गांव में भी जमीन विवाद को लेकर बहस का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद लोगों के बीच यह चर्चा है कि जमीनी विवादों के प्रभावी निस्तारण में प्रशासन अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा पा रहा है। कुछ लोगों द्वारा एसडीएम चायल को हटाने की मांग भी उठाई जा रही है और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की अपील की जा रही है। हालांकि, एसडीएम चायल अथवा प्रशासन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस एवं प्रशासन स्तर पर जांच जारी है। @up

Manjhanpur, Kaushambi | Jul 9, 2026