चिड़ावा: आलमपुरा में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, धत्तरवाला में शामिल किए जाने पर किया विरोध-प्रदर्शन #Jansamasya
चिड़ावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बदनगढ़ के राजस्व गांव आलमपुरा को निर्वाचन क्षेत्र धत्तरवाला में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा। बड़ी संख्या में गांव के चौक में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुए ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा नेता पर जमकर भड़ास निकाली और नारेबाजी की।