गुरुआ: चंदोखरा गांव में नाली निर्माण में अनियमितता, समाजसेवी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
Gurua, Gaya | Mar 24, 2025 गुरुआ प्रखंड के नगमा पंचायत स्थित चंदोखरा गांव में नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाजसेवी रामपुकार वर्मा ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि नाली निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है,