भरथना: चन्देठी में मां-बेटी हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ का वायरल वीडियो शेयर कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कसा तंज
भरथना के चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या के आरोपी मनोज कुमार यादव की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई का वीडियो वायरल हो गया।वीडियो में थाना प्रभारी विक्रम सिंह आरोपी के पैर में पट्टी बांधते, जेब से कारतूस निकालते और स्कूटी से बरामद बताए गए 2.31लाख रुपये गिनते दिख रहे हैं। वीडियो को लेकर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व CMअखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया।