केसली: ग्राम पटना सिंगपुर में शराब के नाम पर कीटनाशक पीने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर, सागर रेफर
Kesli, Sagar | Dec 2, 2024 ग्राम पटना सिंगपुर में खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान शंकर पटेल 50 साल ने शराब के धोखे में कीटनाशक दवा पी ली। जिसकी हालत बिगड़ जाने के बाद आसपास के लोग, परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। शंकर पटेल खेत में टपरिया में रहता था, नशे में धोखे में उसने कीटनाशक दवा पी ली थी ।