केसली: नदी में नहाते समय दो भाई डूबने से हुए मृत
Kesli, Sagar | Nov 24, 2024 नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत केसली में बारात जाने के पहले बड़ा हादसा हो गया।जिसमें दो सगे भाइयों की नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी लोकेश पटेल बताया कि केसली में गुड्डू भाई जान के परिवार में शादी थी और रविवार को सुबह बारात जाने की तैयारी चल रही थी इसी दौरान अल्ताब 16 साल तय्यब 22 साल पिता अब्दुल सईद निवासी बीना इटावा नहाने गए ।