केसली: संविधान दिवस पर पोस्टर निर्माण और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
Kesli, Sagar | Nov 26, 2024 शास. नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवम्बर 2024 को पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया ।