गरोठ: अंजलि नदी सफाई अभियान तेज़, श्रमदान से निकली 6 ट्रॉली गाद
अंजलि नदी सफाई अभियान तेज, श्रमदान से निकली 6 ट्रॉली गाद मंदसौर जिले के गरोठ में अंजलि नदी को स्वच्छ बनाने के लिए चल रही मुहिम को जनसहयोग मिल रहा है। बुधवार को महाकाल भक्त मंडली के करीब 30 कार्यकर्ताओं ने दो घंटे श्रमदान कर नदी से छह ट्रॉली गाद और कचरा निकाला। यह अभियान का तीसरा दिन रहा। नगर परिषद के कर्मचारी भी लगातार सफाई कार्य में जुटे हैं