कुटुंबा: जुड़ाही नहर के पास से चार शराब तस्कर गिरफ्तार, 483 बोतल देसी शराब बरामद, तीन मोटरसाइकिलें जब्त
रिसियप थाना की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान जुराही नहर के पास से चार कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 483 बोतल देसी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 96.6 लीटर बताई गई है। मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।