बिलासपुर : भगेड़-पनौल रोड पर दो बसों की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर जबलू से घुमारवीं जा रही सरकारी बस की निजी बस मेघ ट्रेवल्स से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों बसों में सवार यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की। टक्कर के चलते सड़क पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#भगेड़ #पनौल #सड़कहादसा #बसहादसा #घुमारवीं #बिलासपुर #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलन्यूज #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #HimachalNews #LatestNews #NewsUpdate #TrafficUpdate #MeghTravels #himachalpradesh