बाड़ी: खेत की मेढ़ को लेकर एक ही परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-भाटा जंग में करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल
Bari, Dholpur | Oct 4, 2026 बाडी क्षेत्र के गांव सुनीपुर में शाम खेत के विवाद को लेकर एक ही परिवार के 2 पक्षो में झगड़े और लाठी-भाटा जंग का मामला सामने आया है। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र और चाचा सहित कुल 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने बाड़ी अस्पताल भर्ती कराया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।