ग्राम पंचायत सिहोरा के ग्रामीण मंगलवारदोपहर 1 बजे कलेक्टर जनसुनवाई पहुंचे और सचिव महादेव प्रसाद दुबे के खिलाफ शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव 20 जनवरी से अनुपस्थित हैं, जिससे पंचायत के काम ठप हैं। बिजली बिल नहीं भरने से पानी सप्लाई बंद है और लोगों को निजी टैंकर से पानी लेना पड़ रहा है। शिकायत करने पर सचिव द्वारा धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।