राजगढ़: राजगढ़ के खिलचीपुर में वार्ड नंबर-4 के लोगों ने रविवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया
राजगढ़ के खिलचीपुर में वार्ड नंबर-4 के लोगों ने रविवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से लोग परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने 'नगर पालिका मुर्दाबाद' के नारे लगाए। लोगों ने नाली और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं है।