नित्थर: गोथना के जंगल में भीषण आग, सैकड़ों चीड़ के पेड़ जलकर राख
Nither, Kullu | Nov 10, 2026 कुल्लू के नित्थर उप तहसील के गोथना जंगल में शनिवार रात से लगी आग रविवार दिनभर जारी रही। सैकड़ों चीड़ के पेड़, नए पौधे और वन्य जीव प्रभावित हुए। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।