दतिया नगर: दतिया: वेल्डिंग दुकान में बंदरों की तरह लटककर घुसा चोर, नकदी और मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद
दतिया शहर में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है, जहां एक चोर बंदरों की तरह लटककर वेल्डिंग की दुकान में घुस गया और रात के समय चोरी की घटना को अंजाम दे गया। घटना राजघाट तिराहा स्थित गुरुकुल स्कूल के पास संचालित गोविंद अहिरवार की वेल्डिंग दुकान की बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियों अब जमकर वायरल हो रहा है।