Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

लखीसराय: नया बाजार पुलिस लाइन में एसपी की अध्यक्षता में मासिक क्राइम बैठक आयोजित।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 12, 2026
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित पुलिस लाइन के मंत्रणा कक्ष के सभागार में शुक्रवार की संध्या 5:00 बजे एसपी प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ शिवम् कुमार,साइबर डीएसपी अजीत प्रताप चौहान समेत जिले तमाम थानाध्यक्ष एवं सर्किल इंस्पेक्टर तमाम थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।

MORE NEWS

बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा आज, 11 केंद्रों पर 5,105 अभ्यर्थी होंगे शामिल
उपशीर्षक:
कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीसराय। बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद की भर्ती परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जैमर, बायोमेट्रिक एवं सीसीटीवी कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 5,105 अभ्यर्थी एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे तक तथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश 11 बजे तक ही होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सुबह 9 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन एवं बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र परिसर, शौचालय, खाली भवन एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की गहन जांच करने, सतत गश्ती बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या कदाचार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रश्न-पत्र एवं ओएमआर शीट की गोपनीयता, सीलबंद स्टील बॉक्स के सुरक्षित परिवहन, वीडियोग्राफी, सील सत्यापन तथा परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित केंद्रीय चयन पर्षद तक भेजने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश-पत्र एवं वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखने तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) अजीत प्रताप सिंह, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा आज, 11 केंद्रों पर 5,105 अभ्यर्थी होंगे शामिल उपशीर्षक: कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश लखीसराय। बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद की भर्ती परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जैमर, बायोमेट्रिक एवं सीसीटीवी कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 5,105 अभ्यर्थी एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे तक तथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश 11 बजे तक ही होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सुबह 9 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन एवं बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र परिसर, शौचालय, खाली भवन एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की गहन जांच करने, सतत गश्ती बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या कदाचार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रश्न-पत्र एवं ओएमआर शीट की गोपनीयता, सीलबंद स्टील बॉक्स के सुरक्षित परिवहन, वीडियोग्राफी, सील सत्यापन तथा परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित केंद्रीय चयन पर्षद तक भेजने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश-पत्र एवं वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखने तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) अजीत प्रताप सिंह, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 27, 2026

लखीसराय। पुरानी बाजार महावीर स्थान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 28 जून को निकलेगी भव्य  कलश शोभा यात्रा।

लखीसराय। पुरानी बाजार महावीर स्थान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 28 जून को निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 26, 2026

रामगढ़ चौक में पेयजल का संकट घर आया पूर्व जिप सदस्य नहीं उठाई मांग।#bihar #news #viralvideo

रामगढ़ चौक में पेयजल का संकट घर आया पूर्व जिप सदस्य नहीं उठाई मांग।#bihar #news #viralvideo

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 26, 2026

लखीसराय: नया बाजार पुलिस लाइन में एसपी की अध्यक्षता में मासिक क्राइम बैठक आयोजित। - Lakhisarai News