दमोह: सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल द्वारा निर्देशित स्वच्छता गीत 'मत करो न यार' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कलेक्टर ने दी बधाई
Damoh, Damoh | Mar 16, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा नगर को स्वच्छ बनाने चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर बम्बई में रहकर कई फिल्मों में काम कर चुके सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल के द्वारा स्वच्छता पर एक गीत गाया है। मुख्य रूप से ॐ शिव शक्ति फिल्म इंटरनेशन के द्वारा निर्देशित इस गीत मत करो न यार को रविवार के दिन शाम 5 बजे ट्रेलर रिलीज किया गया।