दमोह: मलैया मील परिसर में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें कई लोग शामिल हुए
Damoh, Damoh | Mar 16, 2025 दमोह प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली के अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के मलैया मिल परिसर स्थित निवास पर आज रविवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि यह त्यौहार हमारे लिए लोगों से गिले शिकवे भूलकर पुनः जिंदगी शुरू करने का मौका देता है। इसलिए हंसी खुशी होली के पर्व मनाएं।