दमोह: मुश्की बाबा पानी की टंकी के पास ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, राहगीरों ने भागते चालक को पकड़ा
Damoh, Damoh | Mar 16, 2025 दमोह मुश्कि बाबा पानी की टंकी बायपास मार्ग पर आज रविवार शाम 4 से 5 बजे के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक MP 09 HH 3674 के चालक ने बाइक क्रमांक MP 34 MF 6530 के चालक को जोरदार टक्कर मार दी ओर बाइक सवार घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। भागते देख राहगीरों ने ट्रक चालक से मारपीट कर दी। मौके पर कोतवाली TI आनंद राज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समझाइश दी।