दमोह: जैविक हाट बाजार का कलेक्टर और न्यायाधीशों ने किया निरीक्षण, जैविक खेती से उत्पन्न सब्जियों को खरीदने की अपील की
Damoh, Damoh | Mar 16, 2025 आज रविवार सुबह 11 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आंनद कुमार तिवारी एवं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर अन्य न्यायाधीशगणों के साथ जैविक हाट बाजार पहुंचे। जैविक हाट बाजार में लगाए जा रहे स्वदेशी एवं जैविक खेती से उत्पन्न फल सब्जियां, आचार, सलाद, अनाज को खरीदकर लोगों से भी बगैर रासायनिक उर्वरकों के उत्पन्न सब्जी खरीदने की अपील की।