गुना नगर: ग्राम छोटी कनारी में पुलिस हिरासत में हुई दूल्हे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
गुना जिले के ग्राम छोटी कनारी में शादी की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गईं जब दूल्हे देवा की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने चोरी के मामले में संदेही देवा और उसके चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हिरासत में देवा के सीने में दर्द हुआ और मयाना में इलाज न हो पाने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।