बैतूल नगर: एमपी बोर्ड टॉप-10 में बैतूल के 5 छात्र: 10वीं में होमगार्ड का बेटा 5वें और 12वीं में ऋतुजा 7वें स्थान पर
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणामों में इस बार बैतूल जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के पांच होनहार विद्यार्थियों ने टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाकर बैतूल का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र गुंजन देशमुख ने 495 अंक हासिल कर प्रदेश में 5वां