भिवानी: थाना शहर पुलिस ने बिना लाइसेंस के अवैध अहाता चलाकर शराब पिलाने के मामले में 01 दुकान संचालक को किया गिरफ्तार।
थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी बीटीएम के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार अपनी टीम के साथ टीआईटी कॉलेज भिवानी मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी एक व्यक्ति ग्रीन कैंटीन दुकान का मालिक बिना लाइसेंस के अवैध रूप से लोगों को बिठाकर शराब पिलाता है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखकर बताए गए स्थान पर रेड की।