मेहदावल: धनघटा मरचहिया बाजार में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
धनघटा थाना क्षेत्र के धनघटा मरचहिया बाजार में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त दीपू पुत्र सोहन लाल को शनिवार को दोपहर 2:00 बजे धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक रजनीश राय, हेड कांस्टेबल आनंद दुबे ने गिरफ्तार किया है।