संतकबीरनगर जिले के मेहदावल तहसील क्षेत्र के बेलौली गांव में शुक्रवार को दिन में 12:00 बजे सांसद प्रवीण निषाद ने जन सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया है। सांसद प्रवीण निषाद ने जन सेवा केंद्र का विधिवत पूजन करने के उपरांत लोकार्पण किया है। इस मौके पर मेहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी समेत गांव के ग्रामीण रहे मौजुद।