मेहदावल तहसील क्षेत्र के साडे कला गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी का कार्यक्रम के आयोजक ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं फीता काटकर एवं पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल की शुरूआत की गई।