उज्जैन: VIP इलाके में सरेआम हत्या, गाड़ी हटाने के विवाद में ट्रैक्टर शोरूम संचालक को घोंपा चाकू 🔪🚨
उज्जैन में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उनमें पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। एक दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अब शहर के अति सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी (VIP) इलाके में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय के पास (जहां प्रशासनिक अधिकारियों और मजिस्ट्रेट के बंगले हैं) 27 वर्षीय ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल (पिता विजय नारायण मित्तल) की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बदमाशों ने यश पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना से मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। शहर में लगातार हो रही इन वारदातों ने कानून-व�
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 28, 2026