कठूमर: खेडली कस्बे में मुमूक्षु कल्पना जैन के वर्षीदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Kathumar, Alwar | May 13, 2025 खेड़ली के श्वेतांबर पालीवाल जैन समाज द्वारा मुंबई की रहने वाली मुमुक्षु कल्पना जैन द्वारा सांसारिक जीवन त्याग कर जैन साध्वी बनने के लिए दीक्षा महोत्सव का आयोजन कस्बे में किया जा रहा है जिसके दौरान आज मंगलवार सुबह दस बजे मुमुक्षु कल्पना जैन का बरसी दान कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस अवसर पर मुमुक्षु कल्पना जैन को हाथी पर बैठाकर डीजे बाजे से बरघोडा निकाला।