बीसलपुर: सखिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सखिया निवासी पुष्पा देवी पत्नी केशव ने आज शुक्रवार को शाम 6:00 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों ने 108 एंबुलेंस से विवाहिता को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा विवाहिता का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है