बड़ौत: लोहड़्डा निवासी गांजा तस्करी के आरोपी को बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध गांजा भी बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 24, 2025 बड़ौत थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 590 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि आरोपी फुरकान पुत्र शौकीन निवासी लोहड़्डा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।