कोंच: कोंच में स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल, गया रेफर
Konch, Gaya | Aug 9, 2026 गया-गोह मुख्य पथ पर रविवार दोपहर ददरेजी पुल के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार घायल की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के ग्राम टेपा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार कौंडिल्य के रूप में हुई है।