जमुई: कचहरी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर जिला प्रशासन ने बुल्डोजर से हटाया अतिक्रमण, दी गई सख्त हिदायत
Jamui, Jamui | May 6, 2026 जाम की भीषण समस्या से जूझ रहे शहर वासियों को उभारने और लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है, जो सप्ताह में तीन दिन बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलाया जाएगा। इस दौरान पहले दिन बुधवार की शाम 4:00 बजे अंचलाधिकारी और नगर परिषद पदाधिकारी के निगरानी में अतिक्रमण हटाया गया।