करछना: दुबना गांव में घर में घुसकर पर्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से की गई शिकायत
घूरपुर थाना क्षेत्र के दुबना गांव निवासी सुरेंद्र पटेल ने घूरपुर थाने पर पहुंच कर पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि बगल का एक युवक घर में घुसकर हैंगर में टंगे पैंट में रखा पर्स उठा ले गया। जिसमें एक मित्र द्वारा दिया गया 30 हजार रुपए एवं एटीएम व अन्य कागज भी थे। पीड़ित ने शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।