छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर!
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में लिपिकीय श्रेणी के कुल 1,703 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
शासकीय नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए विज्ञापन जरूर देखें।
https://cgssb.cgstate.gov.in
महत्वपूर्ण तिथियां:
* ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026
* आवेदन में त्रुटि सुधार: 28 से 30 नवंबर 2026
* लिखित परीक्षा: 10 जनवरी 2027
नोट: आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में पात्रता एवं अन्य शर्तें अवश्य जांच लें।
Surguja, Chhattisgarh | Nov 7, 2026