उचेहरा: भाकियू की बैठक में उठी उचेहरा मंडी को पूर्ण दर्जा दिलाने की मांग, किसानों ने बढ़े बिजली बिलों पर जताई नाराजगी
उचेहरा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक महत्वपूर्ण बैठक गल्ला मंडी उचेहरा में आयोजित की गई। बैठक में भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामविश्वास सिंह ने की। बैठक के दौरान मंडी को पूर्ण दर्जा दिलाने मौजूद किसानों ने की मांग, इस दौरान काफी संख्या मे किसान रहे मौजूद।