गोरखपुर: आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरख़नाथ मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद आज शाम गोरखपुर पहुंच रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार की सुबह 11:00 बजे वह चुनावी जनसभा के लिए कानपुर चले जाएंगे। कानपुर जाने से पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।