गोरखपुर: ग्रीन सिटी में चल रहे सीवर लाइन काम का जायज़ा लेने के लिए कमिश्नर और नगर आयुक्त पहुंचे
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ सूरजकुण्ड ग्रीन सिटी में अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने कार्य की धीमी प्रगति पर जल निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए 10 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लायें।