गोरखपुर: मोबाइल लूट के मामले में शाहपुर पुलिस ने दो आरोपियों को जेल रोड से किया गिरफ्तार, एक नाबालिग को किया निरुद्ध
जेल रोड पर पैदल जा रही एक महिला का मोबाइल बाइक सवार तीन अज्ञात युवक छीन कर फरार हो गए। जिसके संबंध में थाना शाहपुर पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आज शाहपुर पुलिस ने लूट कांड का खुलासा करते हुए आरोपी आदित्य कुमार और राज वर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बाल औपचारिक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।