गोरखपुर: वकील को पीटने वालों के खिलाफ एम्स थाने पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
एम्स इलाके के रहने वाले अधिवक्ता मंगलेश्वर वर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिवपुर बहरामपुर निवासी देवेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, बिंदा देवी व पेशकार चौधरी ने लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।