गोरखपुर: पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकास खंडों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
जिले में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दृष्टिगत लोगों को मतदान के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए आज पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न विकास खंडों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता वैन विकास खंड के विभिन्न इलाके में घूम-घूम कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।