गोरखपुर: लोकसभा चुनाव ट्रेनिंग कैंप से गायब रहने वाले 8 स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कैंट थाने में सीएमओ ने दर्ज कराया मुकदमा
लोकसभा चुनाव चुनाव की ट्रेनिंग कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के आठ कर्मचारी नहीं पहुंचे। सीडीओ की रिपोर्ट पर सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने कैंट थाने में सभी स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश अवहेलना और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।