कुंदा: बिजली विहीन यादव नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डर के साये में काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मी
Kunda, Chatra | May 7, 2026 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर की हालत बदहाल है। भवन जर्जर हो चुका है और प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है। सबसे बड़ी समस्या केंद्र में बिजली नहीं होने की है। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। सीएचओ ज्योति सौय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। बिजली नहीं होन