नवनिर्वाचित 40 वार्डों के पार्षदों का हुआ सम्मान...
दलगत राजनीति से ऊपर दिखा अपनापन, भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एक मंच पर जुटे
अपनों का सम्मान, अपनों के द्वारा: पूर्व पार्षद नरेश पालीवाल द्वारा
नगर निकाय चुनाव में नगर के 40 वार्डों से नव निर्वाचित पार्षदों के सम्मान में नगर पालिका के पूर्व पार्षद नरेश पालीवाल की ओर से सुखाड़िया नगर स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज भवन में “अपनों का सम्मान, अपनों के द्वारा” सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कांग्रेस और भाजपा के राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में दलगत राजनीति से अलग नगर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए नगर विकास की नई उम्मीदों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, भाजपा जिला मंत्री प्रदीप काबरा, पार्षद अजय गुर्जर, वरिष्ठ पार्षद रजनी लोधा एवं आयोजक नरेश पालीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
नगर विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान
आयोजक एवं पूर्व पार्षद नरेश पालीवाल ने अपने पार्षद कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नवनिर्वाचित पार्षदों को जनसेवा और नगर विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्षद के रूप में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
समारोह में नगर के नवनिर्वाचित पार्षदों का इकलाई, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान निशा बागोरा, हिना पुरोहित, भावना पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, महेश दवे, रेखा सुथार, राहुल गुर्जर, प्रकाश सनाढ्य, कपिल लोढ़ा, सतीश जोशी, गणेश पालीवाल, भव्य पारीख, मुकेश माली सहित अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह ने राजनीतिक मतभेदों से इतर नगर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान और नगरहित की भावना का संदेश दिया। मंच पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल, नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, भाजपा जिला मंत्री प्रदीप काबरा, पार्षद अजय गुर्जर, रजनी लोधा, आयोजक नरेश पालीवाल, नारायण सिंह एवं निहाल सिंह मौजूद रहे।
समारोह के आयोजन में भावेश जोशी, खुश कुमारी जोशी, नेहा जोशी, नरेश पालीवाल एवं गिरीश पुरोहित ने सभी का स्वागत और सम्मान किया।