Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
newsudaipur87
हादसा या कुछ और,19 वर्षीय वैभवी की मौत पर उठे सवाल, गोविन्द शर्मा पर सख्त कार्रवाई मांग!#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice #rajdhani_ख़बर
Badgaon, Udaipur
| Oct 3, 2026
#rajdhani_khabar
#viralvideos
#udaipur
#udaipurpolice
#rajdhani_ख़बर
MORE NEWS
SOG के ASP मुकेश सोनी के लिए रिश्वत लेते दलाल सज्जन कुमार पर ACB ने मारा हथौड़ा !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice #rajdhani_ख़बर #ACB #भ्रष्टाचारनिरोधकब्यूरो #रिश्वत #रिश्वतखोरी #सज्जनकुमार #मुकेशकुमारसोनी #SOG #SOGASP #ACBTrap #भ्रष्टाचार #रिश्वतकांड #घूसकांड #राजस्थानपुलिस #राजस्थानसमाचार #बालोतरा #उदयपुर #राजस्थान #BreakingNews #RajasthanNews #CrimeNews #LatestNews #HindiNews #PoliceNews #AntiCorruptionBureau #CorruptionCase #BribeCase
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान जारी, 970 मामले दर्ज 385 आरोपी गिरफ्तार, लाखों लीटर वॉश और शराब की भट्टियां नष्ट । जयपुर/उदयपुर - आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों द्वारा नाकाबंदी, गश्त और दबिश की कार्रवाई लगातार की जा रही है। कार्रवाई के दौरान हथकड़ शराब, वॉश और अन्य राज्यों से लाई गई अवैध मदिरा को जब्त किया जा रहा है। 970 अभियोग दर्ज, 385 गिरफ्तार आबकारी विभाग के अनुसार, 25 सितंबर 2026 तक अभियान के तहत प्रदेशभर में 970 अभियोग दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 385 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने कार्रवाई में 2,597 लीटर देशी मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 11 हजार 715 रुपये, 10,456 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 4 लाख 18 हजार 910 रुपये, तथा 1,242 लीटर बीयर, जिसकी कीमत 2 लाख 81 हजार 294 रुपये बताई गई है, जब्त की है। इसके अलावा 8,176 लीटर हथकड़ शराब और 350 लीटर स्प्रिट भी जब्त की गई। अभियान के दौरान करीब 2 लाख 97 हजार 244 लीटर वॉश नष्ट किया गया। अवैध मदिरा से जुड़े मामलों में एक बड़े वाहन, 8 चार पहिया वाहनों और 29 दुपहिया वाहनों सहित कुल 38 वाहन जब्त किए गए हैं। जेसीबी से नष्ट की वॉश और शराब की भट्टियां जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चाकसू स्थित बागरिया सीतारामपुरा और सम्बरिया में आबकारी टीम ने दबिश देकर करीब 25 हजार लीटर वॉश और 13 पुरानी पक्की शराब की भट्टियों को जेसीबी की मदद से नष्ट किया। भरतपुर के छापर मोहल्ला, कुम्हेर और डीग क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 7 हजार लीटर वॉश और 14 शराब की भट्टियां नष्ट की गईं। इस कार्रवाई में 5 अभियोग दर्ज किए गए। चित्तौड़गढ़ में 1 हजार लीटर वॉश नष्ट करने के साथ 22 बोतल हथकड़ मदिरा जब्त की गई। झालावाड़ में 250 लीटर वॉश नष्ट किया गया। वहीं बयाना में 800 लीटर वॉश और 3 शराब की भट्टियां नष्ट की गईं। कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए निर्धारित 88 टेट्रा पैक अंगूरी देशी मदिरा भी जब्त की गई। आबकारी विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश और सघन गश्त जारी है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और आबकारी निरोधक दलों द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। #अवैधशराब #शराबतस्करी #आबकारीविभाग #विशेषअभियान #राजस्थान #उदयपुर #जयपुरग्रामीण #भरतपुर #चित्तौड़गढ़ #झालावाड़ #अवैधमदिरा #शराबजब्ती #पुलिसकार्रवाई #नशामुक्तिअभियान #कानूनव्यवस्था #नमितमेहता
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
Udaipur एसीबी ने 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को और दलाल सज्जन सिंह जैन को पकड़ा था।#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice #rajdhani_ख़बर #उदयपुर #राजस्थान #ACB #भ्रष्टाचार #रिश्वत #2करोड़कीरिश्वत #रिश्वतकांड #मुकेशसोनी #सज्जनसिंह #SOG #एएसपीमुकेशसोनी #ACBAction #भ्रष्टाचारनिरोधकब्यूरो #कोर्टपेशी #PCRemand #रिमांड #272भूखंडघोटाला #भूखंडघोटाला #उदयपुरन्यूज #RajasthanNews #UdaipurNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #PoliceNews #CorruptionCase #rajasthancabinetportfolios #sognews #HindiNews
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद उदयपुर का युवक चित्तौड़गढ़ के बेगू स्थित झील में डूबा!#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice #rajdhani_ख़बर
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
2 करोड़ की रिश्वत कांड में एएसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह को कोर्ट में पेश,ऐसा किया कांड अब 3 दिन रिमांड !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #एसओजी #रिश्वत
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
70वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अमरपुरा खालसा बना विजेता।#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice #rajdhani_ख़बर
Badgaon, Udaipur | Oct 3, 2026
अस्पताल स्वास्थ्य का मंदिर है इसकी सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी - डॉ सुमन *एम.बी. अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा एवं गांधी जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान - "ये अस्पताल हमारा है, सबका है"* अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुमन के नेतृत्व में सभी नर्सिंग अधीक्षक, चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, मेडिकल छात्रों, कार्यालय स्टाफ एवं सफाई मित्रों ने मिलकर अस्पताल परिसर, ओपीडी बरामदा, वार्ड, अधीक्षक कार्यालय, नर्सिंग अधीक्षक कक्ष एवं छात्रावास परिसर एवं खासकर पार्क की सफाई की। इस अवसर पर *अधीक्षक डॉ. सुमन* ने कहा कि - > "आज की सफाई केवल एक प्रतीक (Symbol) है। यह संदेश है कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जी ने कहा था - स्वच्छता ईश्वर के समान है। अस्पताल को हम मंदिर कहते हैं, तो मंदिर को साफ रखना पुजारी का ही नहीं, हर भक्त का कर्तव्य है।" उन्होंने पार्क में कार्मिकों एवं मरीजों संबोधन देते हुए कहा कि यहां हम गंदगी नहीं फैलाएंगे एंड कचरे को सिर्फ कचरा पत्र में डालेंगे उन्होंने सभी स्टाफ से अपील की - 1. *अपनी टेबल, अपनी अलमारी, अपना ऑफिस स्वयं साफ करें:* रोजाना 10 मिनट अपने कार्यस्थल की धूल हटाएं, अनावश्यक कागज, फाइलें, पुराने सामान को हटाएं। डिजिटल स्वच्छता भी रखें - पुराने ई-मेल डिलीट करें। 2. *बीच-बीच में श्रमदान करें:* सप्ताह में 2 घंटे स्वेच्छा से वार्ड, बरामदे, अपनी यूनिट की सफाई में सहयोग करें। कहीं गंदगी दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें। 3. *यह समझें कि ये अस्पताल हमारा है, सबका है:* मरीज को भी समझाएं - यहाँ थूकें नहीं, कचरा डस्टबिन में डालें, गुटखा-तंबाकू न लाएं। स्वच्छ अस्पताल से ही संक्रमण कम होगा। अभियान के दौरान सभी ने "न गंदगी करेंगे, न करने देंगे" का संकल्प लिया। नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती बीना चौधरी ने बताया कि सभी वार्डों में स्वच्छता रजिस्टर बनाया गया है जिसमें रोजाना सफाई की मॉनिटरिंग होगी। अंत में सभी सफाई मित्रों श्री नारायण लाल, रोशन लाल एंड अन्य को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही डॉ सुमन ने अवगत कराया कि आज जो एम बी अस्पताल की सफाई है वो इन्हीं की वजह से है एंड महत्वपूर्ण योगदान सभी भवनों में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी खासकर कृष्ण अवतार गुप्ता, माया शर्मा एंड पूजा गायरी को जाता है। जिसके कारण आज ये एम बी अस्पताल सफाई के मामले में प्राइवेट अस्पतालों के टक्कर में खड़ा है। *नारा दिया गया - "स्वच्छ एम.बी. - स्वस्थ उदयपुर"* कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र भटनागर, सी पी सिसोदिया, रतन लाल सोलंकी, रमिला अहरी, एन ए बी एच टीम, दीपक मेघवाल, नारायण सिंह राठौर, सोनी उपाध्य, किरण गहलोत, सुनीता जैन , ऊषा पौडवाल, शकीला अंसारी, काफी संख्या में मरीज, सफाई कार्मिक मौजूद रहे
Badgaon, Udaipur | Oct 2, 2026
गांधी-शास्त्री जयंती पर मॉडल स्कूल करौली में विविध प्रतियोगिताएं, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित करौली, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं रघुपति राघव राजाराम भजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वस्थ जीवन शैली, रचनात्मकता, खेल भावना एवं महापुरुषों के आदर्शों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वच्छता प्रतियोगिता में कक्षा 10 प्रथम, कक्षा 2 द्वितीय तथा कक्षा 8 तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में परी मित्तल कक्षा 10 प्रथम, अवना प्रजापत कक्षा 12-B द्वितीय तथा सुरभि ओझा कक्षा 12-B तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में परी गुप्ता कक्षा 10 प्रथम, लवली भदोरिया कक्षा 9-B द्वितीय तथा मानवी खतौलिया कक्षा 8-A तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी कक्षा 10 प्रथम, काजल जाटव कक्षा 11 B द्वितीय तथा लक्षिता कक्षा 8-A तृतीय स्थान पर रहीं। महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर आधारित लघु नाटक का मंचन भी किया गया, जिसमें नमन शर्मा, राजवीर, उत्कर्ष एवं अनुज सहित विद्यार्थियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन और विचारों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। गांधीजी की वेशभूषा प्रतियोगिता में कक्षा 5 के कृष्ण गुप्ता एवं नेहा प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वस्थ जीवन शैली के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में यश प्रथम, अर्पित द्वितीय तथा कृष्ण एवं नीलेश संयुक्त रूप से तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग में रौनक प्रथम, आशुतोष द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, रोशनी द्वितीय तथा संजना तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही बोतल गेम एवं बैलून गेम जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में संतोष कुमार गुप्ता सीनू कुमारी गुप्ता, प्रसन्न कुमार सारस्वत, शकुंतला मीणा, आंचल कुमारी उपाध्याय, सुमनदीप कौर, हंसराज मीणा, पीयूष शर्मा, दिनेश सिंह राघव, लक्ष्मीकांत डीगवाल, साधु लाल मीणा, सोहनलाल शर्मा, नरेश कुमार मीणा, रामनारायण मीणा, रमेश चंद मीणा, अनीता मीणा, सतीश कुमार शर्मा एवं राजेंद्र कुमार मीणा ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप पेन, पेंसिल एवं ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को गांधीजी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। समस्त गतिविधियों की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती निशा अग्रवाल ने बेहतरीन मॉनिटरिंग एवं समन्वय किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, ब्लॉक करौली
Badgaon, Udaipur | Oct 2, 2026