लक्सर में किसानों और प्रशासन के बीच बड़ी बैठक!
भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश अध्यक्ष परमेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने लक्सर तहसील सभागार में प्रशासन और 8 से अधिक विभागों के अधिकारियों के साथ किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वार्ता की।
बैठक में बिजली कटौती, रास्ते, नालियां, परिवार रजिस्टर की नकल, अतिक्रमण और पीठ बाजार में रास्ता अवरुद्ध होने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। किसानों ने बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई।
एसडीएम अनिल शुक्ला की मौजूदगी में कुछ समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। वहीं किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
📍 लक्सर | किसानों की समस्याओं पर बड़ी बैठक
#LaksarNews
#UttarakhandNews
#FarmersNews
#KisanNews
#BreakingNews
#ViralNews
#UttarakhandUpdates