लक्सर में स्वच्छता अभियान के साथ सेवा पखवाड़े की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर खानपुर विधानसभा के दल्लेवाला गांव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और भाजपा रुड़की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह चौधरी ने स्वयं झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव भी कराया गया। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
#Laksar #Khanpur #SwachhtaAbhiyan #SevaPakhwada #Haridwar #uttarakhand
Laksar, Haridwar | Sep 22, 2026