लक्सर के लंढौरा स्थित रंगमहल में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की चुनावी सफलता और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना को लेकर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
खानपुर क्षेत्र से पहुंचे 16 पंडितों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हवन किया, जिसमें चैंपियन के लिए सफलता और जीत की कामना की गई। इस दौरान समर्थकों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी आहुति दी तथा खानपुर क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।
धार्मिक आयोजन के दौरान चैंपियन समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया और उनके प्रति समर्थन भी देखने को मिला।
#viralpost #KunwarPranavSinghChampion #Khanpur #LaksarNews #khanpurvidhansabha
#UttarakhandNews
Laksar, Haridwar | Sep 22, 2026