बडोनी: रावकलां: विवाहिता से मारपीट, ₹2 लाख और ज़मीन न देने पर घर से निकाला, पति समेत 4 पर केस दर्ज
Badoni, Datia | Mar 9, 2026 दतिया जिले के रावकलां गाँव मे दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर 01 बजे पीड़िता रीता परिहार ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2008 को बड़ौनी तहसील के रावकलां गांव निवासी दीपक परिहार से हुई थी।