शेरघाटी: चाकू के बल पर सोने का जितिया और कान की बाली छीनी, ग्रामीणों ने 5 किमी तक खदेड़ा
शेरघाटी थाना क्षेत्र के पथलकट्टी गांव में चाकू की नोक पर सोने का जितिया और कान की बाली छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा करते हुए करीब पांच किलोमीटर तक खदेड़ा। भागते हुए आरोपी शेरघाटी के केके पैलेस में घुस गया, जहां पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर थाना लाया।पीड़िता प्रतिमा देवी ने बताया कि ओवरब्रिज के पास चाकू की नोक पर उनसे सोने