पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना, नीति आयोग की बैठक में करेंगे शिरकत
शनिवार की दोपहर 1 बजे के करीब सीएम नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। जानकारी के मुताबिक में दिल्ली में मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे। साथ ही नतीश कुमार कल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एनडीए शासित मुख्यमंत्री की होने वाली बैठक में भी भाग लेंगे।